PATNA CITY : दिनांक 28.2.24 से 29.2.24 तक प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ई.सी.सी.ई. कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा पर सहयोग कर रही परि...
PATNA CITY : दिनांक 28.2.24 से 29.2.24 तक प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के ई.सी.सी.ई. कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल पूर्व शिक्षा पर सहयोग कर रही परियोजना -2 एवं 5 की 116 स्वयं सेविकाओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन नून का चौराहा,मालसलामी,अंटाघाट, चांगर, करबिघीया में किया जा रहा हैं ताकि ये स्वयं सेविकाएं प्रशिक्षण उपरांत आंगनवाड़ी केंद्रों में खेल आधारित गतिविधि के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास व स्कूल पूर्व तैयारी के गतिविधियों में सहयोग कर सकें । प्रशिक्षण में प्रारम्भिक वर्षो में बच्चों के विकास व सीखने के प्रकिया को समझते हुए स्कूल पुर्व शिक्षा के उद्देश्य को ध्यान में रख कर पांचो विकास व स्कूल पूर्व तैयारी की गतिविधियां जैसे कहानी,बाल गीत,खेल,भाषा व गणित की गतिविधियों के साथ प्रोजेक्ट वर्क के गतिविधियों का अभ्यास छोटे व बड़े समूहों में कराया गया । कहानी सुनाने के फायदे पर चर्चा करते हुए कहानी के सभी स्टेप जैसे चित्र पर चर्चा, कहानी हाव भाव से, कहानी के पत्रों पात्रों पर चित्र बनाना, कहानी बच्चों से सुनना, कहानी का रोल प्ले का अभ्यास स्वयं सेविकाओं को काफी अच्छा लगा।
स्वयं सेविकाओं इस प्रशिक्षण में बढ़-कर कर हिस्सा ले रहीं हैं ।
उनका कहना हैं कि प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों से वह स्कूल पूर्व शिक्षा में बेहतर योगदान कर पाएंगी ।
प्रशिक्षण के सफल संचालन में संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडेय,सबिता कुमारी,अंशु सोनालिका, सोनी कुमारी, रानी कुमारी,चांदनी कुमारी व अन्य सदस्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।




