PATNA CITY : मेहंदीगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा और मध्य विद्यालय चौघडा को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित कर विद्यालय को तोड़े जा...
PATNA CITY : मेहंदीगंज स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कस्बा और मध्य विद्यालय चौघडा को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित कर विद्यालय को तोड़े जाने के जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश के विरोध में स्कूल बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय लोगों ने आज विद्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल आदेश को वापस लिए जाने की मांग की। इस अवसर पर स्थानीय लोगो ने बताया कि मामले को लेकर भाकपा माले विधायक महबूब आलम ने विधानसभा में भी सवाल उठाया था, जिसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव ने कार्रवाई किए जाने का भी आश्वासन दिया था, बावजूद इसके सरकार द्वारा अबतक इस दिशा में कोई भी कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि प्रशासन और सरकार अवैध तरीके से भू माफियाओं को जमीन सौंपना चाहती है। आक्रोशित स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि वे लोग अपनी जान दे देंगे पर किसी भी कीमत पर विद्यालय को टूटने नहीं देंगे। गौरतलब है की गैर मजरूआ सरकारी जमीन पर वर्ष 2008 में तीन विद्यालयों का निर्माण किया गया था। विद्यालय निर्माण के पूर्व अंचलाधिकारी द्वारा सरकार को एनओसी भी सौपा गया था, बाद में मामला कोर्ट में चला गया था।।




