Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


आलमगंज थाना पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया

PATNA CITY :   आलमगंज थाना पुलिस ने तीन विभिन्न आपराधिक मामलों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से...


PATNA CITY :
  आलमगंज थाना पुलिस ने तीन विभिन्न आपराधिक मामलों में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा के अलावे एक चोरी का स्कूटी भी बरामद किया है। पहली घटना थानाक्षेत्र के पथरी घाट इलाके का है जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक देसी कट्टा के साथ मनीष यादव नामक अपराधी को गिरफ्तार किया है। दूसरी घटना थानाक्षेत्र के बड़ी पटन देवी कॉलोनी हरी बाबू की गली इलाके का है, जहां शिवनाथ मिस्त्री हत्याकांड मामले में जेल में बंद पिता और भाई को छुड़ाए जाने और केस को मैनेज किए जाने के नाम पर पीड़ित पक्ष से एक लाख रंगदारी की मांग करने वाले आरोपी जीतू कुमार नामक अपराधी को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं तीसरी घटनाक्रम में पुलिस टीम ने NMCH परिसर से स्कूटी चोरी कर भाग रहे अनिल कुमार नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने गिरफ्तार युवक के पास से चोरी का स्कूटी भी बरामद किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now