PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के पुरानी आलमगंज चौकी मुहल्ला में देर शाम बदमाशो ने केदारनाथ मठ मुहल्ला निवासी बल्ली सहनी के 20 वर्षीय पुत...
PATNA CITY : आलमगंज थाना क्षेत्र के पुरानी आलमगंज चौकी मुहल्ला में देर शाम बदमाशो ने केदारनाथ मठ मुहल्ला निवासी बल्ली सहनी के 20 वर्षीय पुत्र अमन कुमार को चाकू मार कर हत्या कर दी है। जबकि विकास कुमार नामक युवक चाकू लगने से जख्मी हुआ है। जख्मी युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि मुहल्ला में आयोजित जन्मदिन की पार्टी में हुए विवाद के बाद बदमाशों ने अमन को घर से बाहर लाकर चाकू मार गंभीर तौर पर जख्मी कर दिया था। जख्मी युवक को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाकूबाजी की घटना से जुड़े हर बिंदु पर पुलिस टीम छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष ने आशंका जताया है कि पुरानी रंजिश में बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस घटना जुड़े हर बिंदु पर तफ्तीश कर रही है।




.jpeg)