PATNA CITY : गायघाट जेटी पर आज उस वक्त थोड़ी देर के लिए अफरा तफ़री मच गई जब मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक पूर्व महात्मा गांधी सेतु से एक युवक ...
PATNA CITY : गायघाट जेटी पर आज उस वक्त थोड़ी देर के लिए अफरा तफ़री मच गई जब मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक पूर्व महात्मा गांधी सेतु से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। युवक के गंगा में छलांग लगते ही मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर गंगा में तैनात एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सकुशल नदी से बाहर निकाल लिया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों द्वारा युवक की जान बचाए जाने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी का प्रयास करने वाले युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि छठ पूजा की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्टीमर पर सवार होकर विभिन्न गंगा घाटों का निरीक्षण कर रहे थे। गायघाट जेटी पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जैसे ही उनका कारकेट लगना शुरू हुआ.... इसी दौरान महात्मा गांधी सेतु से एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी, जिससे गायघाट जेटी पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई।।




