PATNA : राजधानी समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भी शुक्रवार की देर रात 11:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यहां भूकंप की तीव्...
PATNA : राजधानी समेत बिहार के ज्यादातर हिस्सों में भी शुक्रवार की देर रात 11:32 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यहां भूकंप की तीव्रता काफी कम थी बावजूद राजधानीवासियों ने इसे साफ तौर पर महसूस किया। भूकंप के बाद बहुत सारे लोग डर के मारे अपने- अपने घरों से बाहर निकल आये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल में था, जहां रिक्टर पैमाने पर 6.4तीव्रता वाले भूकंप दर्ज किया गया। देश की राजधानी दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में भी भूकंप के तीव्र झटके महसूस किए गए।





