Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुलिस ने ट्रक चालक से लूटपाट कर रहे लुटेरा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया

PATNA CITY :  राजधानी पटना की खुसरूपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के बैकटपुर स्थित पुराने NH 30 पर ...


PATNA CITY : 
राजधानी पटना की खुसरूपुर थाना पुलिस और डायल 112 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थानाक्षेत्र के बैकटपुर स्थित पुराने NH 30 पर छापेमारी कर राइफल का भय दिखाकर ट्रक चालक से लूटपाट कर रहे लुटेरा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से एक देशी राइफल के अलावे दो जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। गिरफ्तार लुटेरों की पहचान खुसरूपुर थानाक्षेत्र के बैकटपुर राजवाड़ा टोला निवासी पंकज कुमार और मोनू कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि बीते देर रात पुलिस टीम को यह गुप्त सूचना मिली कि बैकटपुर देवी स्थान के समीप पुराने NH 30 पर हथियारबंद अपराधियों द्वारा एक ट्रक चालक से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही खुसरूपुर पुलिस और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर पंकज कुमार को राइफल के साथ गिरफ्तार कर लिया, वहीं मौके से फरार हुए दूसरे लूटेरे मोनू कुमार को भी गिरफ्तार पंकज कुमार की निशानदेही पर एक घंटे के अंदर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फतुहा डीएसपी सियाराम यादव की माने तो गिरफ्तार मोनू कुमार पूर्व में भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लुटेरों का आपराधिक रिकार्ड खंगालने में जुटी है। फतुहा डीएसपी ने डायल 112 की टीम को पुरस्कृत किए जाने की भी घोषणा की है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now