पटना सिटी के दीदारगंज थानाक्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप बेलगाम अज्ञात वाहन से कुचलकर स्कूटी सवार एक 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही ...
पटना सिटी के दीदारगंज थानाक्षेत्र के दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप बेलगाम अज्ञात वाहन से कुचलकर स्कूटी सवार एक 10 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दुर्घटना में बच्चे के माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन -फ़ानन में गंभीर रूप से घायल दंपत्ति को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां बच्चे की मां वीणा देवी जो NMCH की नर्स बताई जाती है की स्थिति गंभीर बताई जाती है। मृतक की पहचान नालंदा जिले के हरनौत मोहन खंदा निवासी विपिन कुमार के 10 वर्षीय पुत्र अंश वीर राज उर्फ अंशु कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि विपिन कुमार अपनी पत्नी वीणा देवी और अपने 10 वर्षीय पुत्र अंश वीर राज उर्फ अंशु के साथ स्कूटी पर सवार होकर रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के जकरियापुर से अपने गांव हरनौत जा रहे थे। इसी दौरान दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे अंश वीर राज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में वीणा देवी और उसके पति विपिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।।




