PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के भद्र घाट मोड़ के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलि...
PATNA CITY : आलमगंज थानाक्षेत्र के भद्र घाट मोड़ के पास दहशत फैलाने के उद्देश्य फायरिंग कर रहे एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक देसी कट्टा के अलावे फायर किया हुआ एक खोखा भी बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान आलमगंज थानाक्षेत्र के भद्र घाट निवासी मोनू चौधरी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि पुलिस को यह गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भद्र घाट पर हथियार लेकर फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मौके पर ही युवक को दबोच लिया। तलाशी के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा के अलावे फायर किया हुआ खोखा बरामद किया गया। आलमगंज थानाध्यक्ष की माने तो गिरफ्तार आरोपी मोनू चौधरी वर्ष 2020 में चोरी मामले में, वही 2021 में हत्या मामले में जेल जा चुका है। गिरफ्तार अपराधी हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया था




