PATNA : 10 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर पटना शहर के विभिन्न जगहों पर आमजनों द्वारा ज्वेलरी, बर्तन एवं अन्य सामग्रियों की खरीददारी की जाती है।...
PATNA : 10 नवंबर को धनतेरस के अवसर पर पटना शहर के विभिन्न जगहों पर आमजनों द्वारा ज्वेलरी, बर्तन एवं अन्य सामग्रियों की खरीददारी की जाती है। इस क्रम में दुकानदारों द्वारा अपने सामान को बेचने के लिए मुख्य सड़क पर भी दुकान लगाने की संभावना रहती है। जिससे मुख्य मार्ग संकीर्ण हो जाता है और आमजनों व वाहनों के अवागमन में कठिनाई होती है इस हेतु दिनांक - 10.11.2023 को सुबह 08:00 बजे से यातायात सामान्य होने तक की अवधि के लिए (एम्बुलेन्स / मरीजों / न्यायिक कार्य से जुड़े वाहन एवं अन्य अनिवार्य सेवा के वाहनों को छोड़कर) निम्नांकित यातयात व्यवस्था की जाती है :-
. बारीपथ में पूरब से बाकरगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मछुआटोली से दिनकर गोलम्बर होते हुए नाला रोड से भट्टाचार्या से गांधी मैदान की ओर डायवर्ट किया जायेगा।
. बाकरगंज मोड़ से बारी पथ में किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होने देंगे। इन वाहनों का डायवर्सन रामगुलाम चौक / एक्जीविशन रोड में डायवर्ट किया जायेगा।
. सब्जीबाग मोड़ (अशोक राजपथ) से खेतान मार्केट / हथुआ मार्केट की ओर कोई भी वाहन नहीं जायेंगी। इन वाहनों को कारगिल चौक की ओर डायवर्ट कर दिया जायेगा ।
. नाला रोड / हिन्दी साहित्य सम्मेलन से कोई भी वाहन ठाकुरबाडी / खेतान मार्केट / हथुआ मार्केट / बाकरगंज की ओर जाने वाले वाहनों का डायवर्सन नाला रोड में किया जायेगा।
. हथुआ मार्केट / खेतान मार्केट खरीददारी करने वाले वाहनों को दिनकर गोलम्बर से पूरब / दक्षिण सड़क के किनारे फ्लैंकों में पार्क करायी जायेगी ।
ट्रैफिक प्रेसर के कारण वोल्टास मोड़ से रहेगा डाइबसन
> डाक बंगला चौराहा पर संभावित यातायात दबाव को देखते हुए यातायात का सुगम संचालन एवं नियंत्रण हेतु दिनांक- 08:11.23 को समय लगभग 3:15 बजे के बाद मोल्टास मोड़ से गांधी मैदान की ओर जाने वाले वाहनों को पुलिस लाईन लोदीपुर की ओर डायवर्ट किया गया। एस०पी०वर्मा रोड से डाकबंगला की तरफ जाने वाले वाहन को जमाल रोड में डायवर्ट किया गया। भोल्टास मोड़ से डाकबंगला की तरफ जाने वाले वाहन को विद्यापति मार्ग में डायवर्ट किया गया। कोतवाली टी से डाकबंगला की तरफ जाने वाले वाहन को पुलिस लाईन एवं जी०पी०ओ० के तरफ डायवर्ट किया गया है।




