PATNA CITY: बाईपास थाना पुलिस ने कसेरा धर्म कांटा के पास से एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे ...
PATNA CITY: बाईपास थाना पुलिस ने कसेरा धर्म कांटा के पास से एक 55 वर्षीय अधेड़ का शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बेरा पाकड़ निवासी ईश्वर शरण श्रीवास्तव के रूप में की गई है, जो दीदारगंज थानाक्षेत्र में किराएदार के रूप में रहकर किसी फैक्ट्री में मजदूरी का काम करता था। बताया जाता है कि पुलिस टीम को ईश्वर शरण श्रीवास्तव कसेरा धर्म कांटा के पास सड़क पर गिरे पड़े मिले थे। आनन-फ़ानन में पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए NMCH में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक आने से अधेड़ की मौत हो गई होगी। मृतक के परिजनों ने भी हार्ट अटैक से मौत की संभावना जताई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।।




