Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


छ्ठ पूजा को लेकर पटना जिलाधिकारी ने सभी घाटो निरीक्षण किया।

  PATNA CITY : अनुमण्डल क्षेत्र में आगामी छ्ठ पूजा को लेकर  पटना जिलाधिकारी डा चन्द्रशेखर सिंह ने सभी घाटो का पैदल चलकर निरीक्षण किया।उनके ...

 


PATNA CITY :
अनुमण्डल क्षेत्र में आगामी छ्ठ पूजा को लेकर  पटना जिलाधिकारी डा चन्द्रशेखर सिंह ने सभी घाटो का पैदल चलकर निरीक्षण किया।उनके साथ एस पी राजीव मिश्रा , नगर निगम के आयुक्त अनिमेष कुमार परासर , अपर नगर आयुक्त शीला ईरानी ,सिटी एस डी ओ गुंजन सिंह , ए एस पी शरथ आर एस , अजिमाबाद कार्यापालक पदाधिकारी डा नूरूल हक शिवानी , गुलजारबाग के विघुत कार्यपालक अभियंता सज्जाद अंसारी एवं पूजा समिति के अध्यक्ष पार्षद ज्योति रंजन दास , गणेश कुमार , प्रिन्स पाठक एवं पिन्टू यादव जिलाधिकारी के साथ घाटों के निरीक्षण में मौजूद थे।लाँ कालेज घाट , रानीघाट , बालू घाट ,घघा घाट , रौशन घाट , चौधरी टोला घाट , पत्थरी घाट ,कदम घाट ,लोहरबा घाट , राजा घाट एव गाय घाट का निरीक्षण किये।


जिलाघिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में सभी संबंधित पदाघिकारियों को  सभी घाटों पर स्थायी रूप से लगे हाई मास्क लाईट को ठीक  करना , घाट जाने वाले रास्ते से अतिक्रमण को हटाना , सभी घाटो के गंगा पथ पर उभड़े गड्डे  एवं सड़क को दुरुस्त करना, पार्किग की व्यवस्था करना , घाटों पर बने नाले से रिसाव हो रहे गंदे पानी को होम पाईप लगाकर भूमिगत करना, घाटों के किनारे स्थायी रूप से बने शाैचालय , चेजिंग  रूम , पेशाब घर एवं टूटे हुए दरवाजा एवं लगे वेसिन , नल एवं पानी की टंकी को दुरूस्त करने एवं घाटो में निर्मित शेड, एवं सभी शौचालय को रंग रोगन के साथ साथ पीने का पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now