पटना । पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के भद्र घाट से दमरियाही घाट की ओर से जानेवाली गलियों और सड़कों का निर्माण किया जायेग...
पटना । पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी के भद्र घाट से दमरियाही घाट की ओर से जानेवाली गलियों और सड़कों का निर्माण किया जायेगा, ताकि आमलोगों को सहूलियत हो। विधायक नंदकिशोर यादव के प्रश्न के लिखित उत्तर में नगर विकास एवं आवास मंत्री ने आज विधान सभा में उक्त जानकारी दी।
पटना नगर निगम तैयार कर रहा है प्राक्कलन
श्री यादव के प्रश्न के उत्तर में नगर विकास मंत्री ने बताया कि भद्र घाट से दमराही घाट तक की गलियों से गंगा घाट की ओर जानेवाली गलियों और सड़कों के निर्माण के लिए पटना नगर निगम द्वारा प्राक्कलन तैयार किया जा रहा है। पटना नगर निगम के बोर्ड के निर्णय के आलोक में उपलब्ध राशि के अंतर्गत निर्धारित प्राथमिकता के अनुसार इस योजना का कार्यान्वयन किया जा सकेगा।
विधान सभा में सरकार का उत्तर
विधायक श्री यादव ने मंत्री से सवाल पूछा था कि भद्र घाट से दमरियाही घाट तक सड़क का निर्माण हो जाने से पटना सिटी की घनी आबादी को सड़क जाम से निजात मिली है। लेकिन, गलियों को घाट से जोड़ने वाली सड़क का निर्माण न होने से नागरिकों को उक्त सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है।




