PATNA सिटी के गायघाट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस समारोह को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा म...
PATNA सिटी के गायघाट स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के स्थापना दिवस समारोह को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करता हुआ वापस मंदिर पहुंचा। गाजे-बाजे ऊंट घोड़े के साथ निकाले गए शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा में श्रद्धालु भगवान की भक्ति में झूमते नजर आए। शोभा यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।