Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाकों में सनसनी

PATNA सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड से पूरब खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। ...



PATNA
सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड से पूरब खेत से एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान है, ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात अपराधियों द्वारा युवक की हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान और मौत के कारणों को तलाशने में जुटी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now