Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ऑटो पर लदे सैकड़ों लीटर देसी शराब के साथ एक अवैध शराब कारोबारी गिरफ्तार

PATNA   होली में अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाए जाने को लेकर पटना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर...


PATNA
 होली में अवैध शराब की सप्लाई पर रोक लगाए जाने को लेकर पटना पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों और तस्करों के खिलाफ छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। पटना सिटी की सुलतानगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अशोक राजपथ पर छापेमारी कर ऑटो पर लदे सैकड़ों लीटर देसी शराब के साथ एक अवैध शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी का ऑटो भी जप्त कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अवैध शराब कारोबारी ऑटो पर शराब लादकर सुलतानगंज थाना क्षेत्र में अवैध शराब की सप्लाई करने वाला है। एक अन्य घटनाक्रम में मालसलामी पुलिस ने मालसलामी रेलवे लाइन के पास छापेमारी कर सैकड़ों पीस टेट्रा पैक विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही एक अन्य शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल हो गया। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापेमारी अभियान में जुटी है। पुलिस ने अवैध शराब मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now