Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गोलीबारी की घटना में हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी

PATNA के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट और गोलीबारी की घटना में दो लोगों की हुई मौत ...


PATNA
के नदी थाना क्षेत्र के जेठुली गांव में पार्किंग के विवाद को लेकर दो गुटों में हुए मारपीट और गोलीबारी की घटना में दो लोगों की हुई मौत से गुस्साए ग्रामीणों का आक्रोश दूसरे दिन भी जारी है। घटना से गुस्साए आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी उमेश राय और उनके समर्थकों के घरों को निशाना बनाते हुए जमकर उपद्रव मचाया। आक्रोशितो ने उमेश राय और उनके समर्थकों के घरों और गाड़ियों में आग लगा दी, वही पुलिस बल पर भी जमकर पथराव किया। स्थिति अनियंत्रित होता देख ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर उपद्रव कर रहे शरारती तत्वों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस बल ने हंगामा कर रहे असामाजिक तत्व को खदेड़ दिया, वहीं हंगामा और पथराव कर रहे कई लोगों को भी हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद फतुहा डीएसपी राजेश कुमार माझी और ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किए जाने की बात दोहराई है। ग्रामीण एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि हंगामा कर रहे कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। गोलीबारी मामले में मौत के शिकार हुए गौतम कुमार का शव एनएमसीएच में पोस्टमार्टम होने के बाद जेठुली गांव पहुंच गया, जहां पुलिस अभिरक्षा में शव को अंत्येष्टि के लिए श्मशान घाट भेज दिया गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है, वहीं घटना को लेकर ग्रामीणों में आरोपियों के खिलाफ गहरा आक्रोश व्याप्त है। फिलहाल भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर कैंप कर रही है। गौरतलब है कि व्यामशाला की जमीन को लेकर उमेश राय और चंद्रिका राय उर्फ चनारिक राय का लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद के क्रम में ही बीते रविवार को गाड़ी पार्किंग को लेकर दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए थे, और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी शुरू हो गई थी। जिसमें गोली लगने से चंद्रिका राय उर्फ चनारिक राय के संबंधी गौतम कुमार और रौशन कुमार की मौत हो गई थी। वही गोली लगने से चंद्रिका राय, मुनारिक राय और नागेंद्र राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका पीएमसीएच में इलाज चल रहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now