PATNA CITY : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पटना सिटी के गाय घाट स्थित केएल-7 होटल परिसर में भाजपा नमामि गंगे की ओर से योग शिविर का आयो...
PATNA CITY : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पटना सिटी के गाय घाट स्थित केएल-7 होटल परिसर में भाजपा नमामि गंगे की ओर से योग शिविर का आयोजन किया गया।
गंगा नदी के सुरम्य तट पर होटल परिसर में आयोजित इस शिविर में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ,पंचायती राज मंत्री श्री सम्राट चौधरी, कहलगांव विधायक पवन कुमार यादव, भाजपा नेता क्रांति यादव, नितिन कुमार रिंकू, शीला प्रजापति, शंकर चौधरी सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। महानगर भाजपा के कई पदाधिकारियों के साथ ही प्रदेश की योग टीम एवं विभिन्न स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भी योग शिविर में भाग लिया।
निरोग जीवन के लिए योग जरूरी : प्रभाकर
डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग में बीमारियों को समूल नष्ट करने की शक्ति निहित है। इसीलिए कहा जाता है--करें योग, रहें निरोग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही योग को पूरे विश्व में विशिष्ठ स्थान दिलाया जो आज विश्व योग दिवस के रूप में हमलोगों के सामने है। पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि योग को जीवन पद्धति का हिस्सा बनाना चाहिये। मानसिक तनाव को दूर करने में योग की महती भूमिका रहती है।
इस मौके पर भाजपा नमामि गंगे के प्रदेश संयोजक श्री प्रभाकर कुमार मिश्रा ने आगंतुकों का स्वागत और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने संक्षिप्त संबोधन में जीवन में योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि निरोग जीवन के लिए योग जरूरी है। उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी की पहल से वैश्विक फलक पर योग की महत्ता बढ़ी है। दो सौ से अधिक देशों के लोगों ने योग को अपनाया है। यह हमारी धर्म-संस्कृति का अभिन्न अंग है।





.jpeg)