PATNA CITY : दीरा व्यायामशाला एवं पंचमंदिर न्यास द्वारा नगर के मूर्द्धन्य समाजसेवी, पत्रकार एवं होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. वी.डी. मिश्र की 62व...
PATNA CITY : दीरा व्यायामशाला एवं पंचमंदिर न्यास द्वारा नगर के मूर्द्धन्य समाजसेवी, पत्रकार एवं होमियोपैथी चिकित्सक डॉ. वी.डी. मिश्र की 62वीं पुण्यतिथि पर स्मृति-सभा का आयोजन किया गया। स्मृति-सभा का आयोजन स्थानीय गाँधी सरोवर स्थित त्रिमूर्ति चौक पर किया गया।विदित हो कि बिहार के प्रथम हिंदी समाचारपत्र 'बिहार बंधु' के अंतिम यशस्वी संचालक ,होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के अनन्य प्रचारक तथा पच्चीस वर्षों तक पटना म्युनिसिपालिटी के वार्ड आयुक्त तथा तदनंतर वार्ड पार्षद रहे डॉ०मिश्र अपनी सेवा भावना,कार्यनिष्ठा और अनुशासित जीवनशैली के कारण सर्वअनुकरणीय थे। सभा का शुभारंभ पं०भूपाल मिश्र द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच डॉ० मिश्र की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि के साथ हुआ ।
इस अवसर पर विधानसभा की प्राक्कलन समिति के सभापति नंदकिशोर यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा की डॉ०मिश्र न केवल सादगी की प्रतिमूर्ति थे बल्कि उनका जीवन निष्कलंक और निःस्पृह था। उन्होंने आगे कहा कि मिश्र जी का जीवन एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है। सभा को संबोधित करते हुएपूर्व पुलिस उपाधीक्षक रो०विजय कुमार यादव ने कहा कि डॉ० मिश्र सरीखे इंसान आज दुर्लभ हो गए हैं।जिस समाज और तंत्र में ऐसे लोग होते हैं उसकी सफलता और प्रगति सुनिश्चित है।कार्यक्रम में डॉ. मिश्र के व्यक्तित्व- कृतित्व पर संक्षिप्त संवाद-सत्र के अतिरिक्त एक क्विज़ का भी आयोजन किया जिसमें डॉ. मिश्र के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों से जुड़े सवालों का बख़ूबी जवाब देकर विजेताओं ने पुरस्कार प्राप्त किए। विजेता प्रतिभागियों में तुषार आर्य ,प्रफुल्ल पाण्डेय,ज़ुल्कर नैन,संजीव कु०यादव,अजय वर्मा, विजय कु०गुप्ता आदि अग्रगण्य रहे।क्विज़ एवं कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद् - समाजसेवी विजय कुमार सिंह ने किया। सभा की अध्यक्षता न्यास अध्यक्ष रामजी प्रसाद ने तथा धन्यवाद ज्ञापन ज्ञानवर्द्धन मिश्रा ने किया। सभा में प्रमुख रूप से रणजीत कु. जायसवाल,कॉ०शम्भू प्रताप सिंह,प्रभाकर मिश्र,शिव मेहता,कॉ०मिथिलेश सिंह, रविकांत शुक्ल,एड०देवानन्द तिवारी, कॉ० देवरत्न प्रसाद, एड०संजीव कुमार मिश्र,प्रभात कु०चतुर्वेदी, राजू नौगरैया, गौतम बिजपुरिया,मनीष जेतली ,सुरेन्द्र गोप,रघुनाथ प्रसाद,दयानंद सिंह,सुरेश नौगरैया,डॉ०रमाकांत मिश्र, कॉ०ललन यादव,आशीष मिश्र,अनिल कु०यादव,रामनरेश मिश्र, राजेश शुक्ल टिल्लू,अमित सिन्हा, लीलाधर गुड्डू, अशोक गिरि,संजीत कुमार,हर्षा मिश्रा आदि ने भाग लिया।



