PATNA CITY : समाजसेवी स्वर्गीय संतलाल जी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को चौक शिकारपुर स्थित गणपत भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की...
PATNA CITY : समाजसेवी स्वर्गीय संतलाल जी की प्रथम पुण्यतिथि के मौके पर शनिवार को चौक शिकारपुर स्थित गणपत भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता करते हुए शंकर प्रसाद अकेला ने जल परिषद से सेवानिवृत्त हुए संतलाल जी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आरंभ में लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। श्रद्धांजलि सभा में सागर, विजय कुमार, रिंकू सिंह, विनोद कुमार, राहुल कुमार, सूरज कुमार, किशन कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए। इस अवसर पर पूजा पाठ के बाद भंडारा भी आयोजित हुआ।



