PATNA CITY : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय महिला बिग्रेड, दुर्गा दस्ता एवं राष्ट्री...
PATNA CITY : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज सुधार अभियान को सफल बनाने के संकल्प के साथ राष्ट्रीय महिला बिग्रेड, दुर्गा दस्ता एवं राष्ट्रीय युवा बिग्रेड के संयुक्त बैनर तले पटना सिटी के शहीद भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया। इस धरना में सभा की अध्यक्षता दुर्गा दस्ता के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीलम कुमारी एवं संचालन महिला बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष रूबी कुमारी ने की सभा को संबोधित करते हुए महिला बिग्रेड की प्रदेश अध्यक्ष रूबी कुमारी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को लागू कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समाज की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा शराब बंदी कानून का वही लोग विरोध कर रहे हैं जो या तो वे उसका सेवन करने के आदी है या शराब माफिया है। सभा को संबोधित करते हुए दुर्गा दस्ता की पूर्व अध्यक्षा नीलम कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाज सुधार अभियान खासकर नशा और दहेज उन्मूलन महिलाओं के हित में है । इस अभियान का राष्ट्रीय महिला बिग्रेड और दुर्गा दस्ता पूर्ण समर्थन करती है। और इसे सफल करने के लिए राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लेती है, कुसुम देवी एवं रश्मि कुमारी ने शराबियों और शराब माफियाओं को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि वे शराब बेचना और पीना बंद करें अन्यथा महिला बिग्रेड और दुर्गा दस्ता उनके खिलाफ अभियान चलाने को बाध्य हो जाएगी। सभा में सानू देवी, शर्मिला देवी ,मुन्नी देवी ,प्रभावती देवी, लक्ष्मीनिया देवी, सुभावती देवी, सिखा देवी, शोभा देवी, उर्मिला देवी ने भी संबोधित किया।



