पटना (न्यूज़ सिटी) आज 03 दिसम्बर 2021 विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर पुनपुन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड संसाधन केन्द्र भवन ...
पटना (न्यूज़ सिटी) आज 03 दिसम्बर 2021 विश्व दिव्यांगता दिवस के अवसर पर पुनपुन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड संसाधन केन्द्र भवन में क्षेत्रीय विघालय के दिव्यांग बच्च़ों का कार्यक्रम आयोजित की गई जहां 06 वर्ष से 14 वर्ष तक के दिव्यांग छात्र छात्राओं के बीच प्रतिभा को लेकर चित्रकला संगीत दौड़ आदि प्रतियोगिता की गई इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कुल 12 छात्र छात्राओं को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद शर्मा के द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र का वितरण किया गया विश्व दिव्यांगता दिवस के मौके पर राजीव कुमार जितेन्द्र कुमार पंकज प्रकाश नूतन कुमारी गजेन्द्र कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे