पटना (न्यूज़ सिटी) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मितनचक मुसहरी में वृहद पैमाने पर महुआ शराब बनाया जा रहा था जहां गोपालपुर थाना की पुलिस...
पटना (न्यूज़ सिटी) जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मितनचक मुसहरी में वृहद पैमाने पर महुआ शराब बनाया जा रहा था जहां गोपालपुर थाना की पुलिस द्वारा छापेमारी की गई इस छापेमारी के दौरान थाने की पुलिस ने हजारों लीटर देसी महुआ शराब को विनष्ट किया साथ साथ शराब बनाने वाले उपकरण को भी विनष्ट की गई आपको बताते चले कि मौके पर गोपालपुर थाना दल बल के साथ पहुंचकर पूरे गांव मितनचक मुसहरी को घेरकर छापेमारी की गई आपको बता दें कि बिहार मे शराब बंदी को सफल बनाने के लिए हालही मे समीक्षा बैठक की गई थी साथ ही सख्त हिदायत दिया गया था कि प्रसाशन द्वारा कार्रवाई मे किसी तरह के कोताही नही बरती जाए गोपालपुर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने कहा कि मितनचक मुसहरी मे पुलिस ने छापेमारी की है जहां से हजारों लीटर देशी महुआ शराब एवं बनाने के उपकरण विनष्ट की गई है महुआ शराब बनाने वाले किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है