Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


निजी कंपनी के कर्मचारी से पांच लाख रुपया का लूट , विरोध करने पर अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल

PATNA CITY :  पटना सिटी में लगातार अपराधियों द्वारा कई बड़े घटना को अंजाम देने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कस नहीं पा रही है। ...


PATNA CITY : 
पटना सिटी में लगातार अपराधियों द्वारा कई बड़े घटना को अंजाम देने के बाद भी पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कस नहीं पा रही है। बुधवार के दोपहर दिनदहाड़े हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट के क्रम में एक निजी कंपनी के कर्मचारी से लगभग पांच लाख रुपया लूट लिया। कर्मचारी द्वारा विरोध करने पर उसे अपराधियों ने गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे लुटेरों में से एक लुटेरे को धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार लुटेरे के पास से दो लोडेड कट्टा भी बरामद किया गया है।

लूट के दौरान युवक को गोली मारने की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घायल कर्मचारी की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र के नंद गोला निवासी विजय आनंद उर्फ गोल्डी कुमार के रूप में की गई है जो एयरटेल कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर विजय इंटरप्राइजेज का कर्मचारी है। बताया जाता है कि विजय आनंद उर्फ गोल्डी कंपनी का पैसा जमा करने चौक स्थित यूनियन बैंक की शाखा जा रहा था। इसी दौरान केशव राय की गली के पास तीन चार की संख्या में हथियारबंद लुटेरों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दिया विरोध करने पर लुटेरों ने उसे दो गोली मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया इस दौरान लुटेरे रुपयों से भरा बैग लेकर मौके से फरार होने में सफल हो गया। पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने घटना की पुष्टि करते हुए फरार अन्य लुटेरों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है सिटी डीएसपी ने गिरफ्तार लुटेरे के पास से दो देशी कट्टा बरामद किए जाने के बात कहते हुए कहा कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में विजय इंटरप्राइजेज का स्टाफ था  जिससे पैसे के विवाद के कारण काम से हटा दिया गया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर फरार अन्य लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर सगन छापेमारी अभियान में जुटी है दिनदहाड़े हुई इस लूट और गोलीकांड की वारदात से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now