PATNA CITY : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पाटलिपुत्र परिषद एवं बिहार अस्मिता ट्रस्ट की ओर से प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र...
PATNA CITY : आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत पाटलिपुत्र परिषद एवं बिहार अस्मिता ट्रस्ट की ओर से प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के जयंती के अवसर पर संवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कृत कर मनाया।पुरस्कार सम्मान समारोह का उद्घाटन पाटलिपुत्र परिषद अध्यक्ष डॉ टी पी गोलवारा, महासचिव संजीव कुमार यादव और सेंट पॉल इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक डॉ एस एम जफरअली ने दीप प्रज्वलन कर किया । परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद जी साधारण व्यक्ति के असाधारण व्यक्तित्व के धनी एवं लोकल फोर वोकल के प्रणेता थे।सादा जीवन उच्च विचार को हमसबों को आत्मसात करना चाहिए।\
कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, संचालन कुमार निलेश एवं धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉक्टर एस एम अजहर अली ने की।विगत दिनों से पटना सिटी के विभिन्न स्कूलों में चल रहे संवाद, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। निबंध में शिखा राय, अंकिता राज, रवि राज, अफान अनवर, ऋषिका राज, फैजान अख्तर चित्रकला में साक्षी कुमारी, सुप्रिया कुमारी, गौतम कुमार, राखी कुमारी, सहित चयनित 15 प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।जूरी मेंबर में निर्माण संस्था निदेशक अंजनी सिन्हा वरीय रंगकर्मी आलोक चोपड़ा,चित्रकार संजय राय, एवं मानस चतुर्वेदी (प्राचार्य) शरीक हुए।
पुरस्कार समारोह में कृष्णा अग्रवाल,नवीन रस्तोगी,संजय सिन्हा, राजेश कुमार, जवाहर प्रसाद यादव,रजनीश रंजन,बलराम माथुरी,, मनोज अग्रवाल,सहित अन्य सदस्य उपस्थित हुए।



