PATNA CITY : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में आपसी रंजिश में दोस्तों ने ही मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीते द...
PATNA CITY : सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में आपसी रंजिश में दोस्तों ने ही मिलकर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना बीते देर रात मध्य रात्रि का है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस के दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया पुलिस ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में संलिप्त तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है वहीं फरार अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सगन छापेमारी कर रही है। मृतक की पहचान मधुबनी जिला निवासी 30 वर्षीय युवक सूरज कुमार के रूप में की गई है जो बहादुरपुर थाना क्षेत्र के कुम्हरार मोहल्ले में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ किरायेदार के रूप में रहता था। बताया जाता है कि सूरज कुमार पटना के खेतान मार्केट स्थित एक कपड़े की दुकान में काम करता था। साथ ही वह जमीन की खरीद बिक्री का भी काम कर अपने परिवार का परिवार चलाता था। शनिवार की दोपहर वह मूर्ति विसर्जन समारोह में भाग लेने के लिए बात कह कर अपने घर से निकला था। और उसके बाद वह वापस नहीं रविवार की सुबह पुलिस द्वारा उसके परिजनों को उसकी हत्या होने की सूचना दी गई घटना के संबंध में पूछे जाने पर मृतक के साथ दुलारी देवी ने हत्या के कारणों को बताने से असमर्थता जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं पूरे मामले में पूछे जाने पर पटना सिटी डीएसपी अमित शरण ने बताया कि सूरज कुमार की एक सोची समझी साजिश के तहत उसके दोस्तों द्वारा ने आपसी विवाद के कारण हत्या कर दी गई है। सिटी डीएसपी ने बताया कि सूरज कुमार गलत संगति का शिकार था साथ ही वह कुछ गलत अवैध धंधों में भी संलिप्त था डीएसपी ने बताया कि छोटू कुमार नामक युवक उसे घर से बुलाकर ले गया था। जहां छोटू कुमार, आकाश कुमार और बिट्टू कुमार ने उसके साथ शराब पीने के बाद देर रात सभी लोग अंबेडकर कॉलोनी चले गए जहां पहले से ही इंदल कुमार, शिवा राय और रवि कुमार मौजूद था। डीएसपी ने बताया कि शराब के नशे में सभी दोस्तों ने मिलकर सूरज कुमार को गोली मार दी। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है पुलिस ने इस मामले में आरोपी बिट्टू कुमार, रवि कुमार और आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर पुलिस सगन छापेमारी अभियान में जुटी है घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा है ।



