PATNA CITY : चौक शिकारपुर स्थिति गणपत भवन के पास रविवार को महाकाली माता की महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रानीपुर में दिवाली ...
PATNA CITY : चौक शिकारपुर स्थिति गणपत भवन के पास रविवार को महाकाली माता की महाआरती में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रानीपुर में दिवाली के अवसर पर स्थापित माता की प्रतिमा की आज विसर्जन हुआ।
बैंड बाजे के साथ दोपहर बाद विसर्जन शोभा यात्रा हज़ारों श्रद्धालुओं के साथ आरंभ हुआ जो देर शाम गणपत
भवन पहुंचा। यहां माता भक्त शंकर प्रसाद अकेला ने माता की महाआरती उतार कर पुष्पांजलि अर्पित किया।



