PATNA : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती के अवसर पर ज्योति शिशु निकेतन टाऊन हाई स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस मन...
PATNA : देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जयन्ती के अवसर पर ज्योति शिशु निकेतन टाऊन हाई स्कूल के प्रांगण में बाल दिवस मनाया गया। जिसमें स्कूल के संस्थापक बैजू लाल दास एवं प्राचार्या खुशनुदी बानो ने नेहरू जी के तैल- चित्र पर माल्यार्पण किया। तथा नेहरू जी की जीवनी प्रकाश डालते हुए। उन्हें शांति के अग्रदूत , अहिंसा के संवाहक और मानवता के प्रथम प्रबल समर्थक बताया गया। नेहरू जी के हृदय में बच्चों के लिए अपार स्नेह था। बच्चे भी चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे। इसीलिए आज का दिन शैक्षणिक स्थानों में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। तथा बच्चों के उज्जवल भविष्य और उनके कल्याण के लिए कामना की जाती है।
इस अवसर पर स्कूल में बच्चे ने लेख प्रतियोगिता में भाग लिये , जिसमें प्रथम मानव कुमार, द्वितीय अफरीन बेगम, फातीमा जोहरा , तृतीय दिलकश प्रवीण तथा श्रेया कुमारी आलीया फातीमा , महजबी फिरदौस एवं विशाखा कुमारी प्रशंसनीय स्थान प्राप्त किया।मौके पर सोनी बर्मन, कल्पना घोष , सदफ प्रवीण एवं सनद कुमार कार्यक्रम में शामिल हुए।



