PATNA CITY : पटना सिटी के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आलम गंज थाना क्षेत्र के लोहारव...
PATNA CITY : पटना सिटी के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस ने अवैध शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आलम गंज थाना क्षेत्र के लोहारवा घाट से एक शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही 3 लोगो को शराब माफिया से जुड़कर शराब का होम डिलीवरी करने वाले 3 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वही 76 लीटर विदेशी शराब के साथ दो मोटरसाइकिल भी बरामद किया हैं।
वही चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट के समीप ईट भट्ठा में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 40 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी की भनक मिलते ही अवैध शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए। उत्पाद विभाग को सूचना मिला था कि एक बंद ईट भट्ठे के अंदर शराब का बड़ा खेप रखा हुआ है। सूचना पर छापेमारी कर मौके से भारी मात्रा में विदेशी शराब जप्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस अवैध शराब कारोबारी की पहचान करने में जुटी है वही आलमगंज पुलिस ने राजकीय फार्मेसी कॉलेज के हॉस्टल में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे एक के चोर को भी पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है



