PATNA : पाटलिपुत्र खेल सह सांस्कृतिक परिसर,गांधी सरोवर के नये भवन का औपचारिक लोकार्पण होने के बाद अब यहां इनडोर गेम के संसाधन जुटाने के प्...
PATNA : पाटलिपुत्र खेल सह सांस्कृतिक परिसर,गांधी सरोवर के नये भवन का औपचारिक लोकार्पण होने के बाद अब यहां इनडोर गेम के संसाधन जुटाने के प्रयास तेज किये गए हैं।
पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि बैडमिंटन के लिए उडेन कोर्ट, टेबल टेनिस टेबल, जिम उपकरण, विलियर्ड्स टेबल, स्कूनर टेबल,मलखंभ आदि की व्यवस्था करने हेतु बिहार सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद से शिष्टमंडल मिल कर ज्ञापन दिया ।
उन्होंने बताया कि माननीय उपमुख्यमंत्री जी ने विषय को गंभीरता से लिया और युवा, खेल एवं संस्कृति विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया।
शिष्टमंडल में परिषद अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, पूर्व अध्यक्ष शिव प्रसाद मोदी, विकास कुमार गुप्ता,सुषमा साहू,रंगकर्मी आलोक चोपड़ा, संजय राय, सहित अन्य लोग शरीक हुए



