PATNA CITY : सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज के 552वां प्रकाश उत्सव को लेकर पटना सिटी के दीदारगंज स्थित गुरु का बाग गुरुद्वा...
PATNA CITY : सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरु नानक देव जी महाराज के 552वां प्रकाश उत्सव को लेकर पटना सिटी के दीदारगंज स्थित गुरु का बाग गुरुद्वारे से श्रद्धालुओं द्वारा भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें देश विदेश से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया पंच प्यारों की अगुवाई में गाजे-बाजे हाथी और ऊंट घोड़े के साथ निकाला गया। भव्य नगर कीर्तन गुरु का बाग गुरुद्वारे से शुरू होकर विभिन्न रास्ते से होता हुआ तख्त हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचा नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालु वाहेगुरु वाहेगुरु का मंगल पाठ करते नजर आ रहे थे । पूरे विश्व में आपसी प्रेम और भाईचारा का संदेश फैलाने वाले गुरु नानक देव जी महाराज के प्रति श्रद्धालुओं की श्रद्धा भक्ति देखते ही बन रही थी कल तख्त श्री हरमंदिर के विशेष दीवान में गुरु नानक देव जी महाराज का 552वां प्रकाश उत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा।
तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। जिसकी सुंदरता देखते ही बन रही है रंग बिरंगी रोशनी से नहाए तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब की भव्यता बरबस ही श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।



