PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में धीरज अलंकार ज्वेलर्स में 3 हथियारबंद अपराधियों ने करीब तीस हजार रुपया का चांदी का आभूषण...
PATNA CITY : अगम कुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर में धीरज अलंकार ज्वेलर्स में 3 हथियारबंद अपराधियों ने करीब तीस हजार रुपया का चांदी का आभूषण लूट लिया । जानकारी के अनुसार धीरज अलंकार ज्वेलर्स के मालिक धीरज ने बताया कि तीन हथियार से लैस अपराधी दुकान पर पहुंचे और जबरन जेवर निकालने लगे इसी दौरान एक अपराधी से हाथापाई हो गया जिसके कारण शोर होने से अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दिया। और फायरिंग करते हुए चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गया। अगम कुआं पुलिस को सूचना मिलते हि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है जल्द ही पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।



