Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन

PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा इस भाग दौड़ भरी समय में जो अपने त्वचा और बालों का ख्याल नहीं रख पाते हैं वैसे मरीजों के लिए त्वचा...


PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा इस भाग दौड़ भरी समय में जो अपने त्वचा और बालों का ख्याल नहीं रख पाते हैं वैसे मरीजों के लिए त्वचा रोग एवं बालों का ईलाज मुफ्त में करवाया गया। इस ईलाज में बीस दिनों का दवा भी मुफ्त में दिया गया। त्वचा एवं बालों का जांच कंप्यूटर द्वारा किया गया। 

 इस शिविर में जाने माने डॉक्टर महबूब आलम  जो कि स्किन रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ ने दो सौ मरीजों को देखा तथा परामर्श और दवा दिया। यह शिविर मेघा मेडिकल, गुरहट्टा,पटना सिटी में लगाया गया। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने बताया कि इस प्रकार का रोग में लोग नजरंदाज करते हैं जिसे देखते हुए यह शिविर आयोजित किया गया और आगे भी लोगों को लाभान्वित किया जायगा। इस शिविर में क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा,कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार, रो राधे राठी, AG रो विनय कुमार, रो अजीत कु रस्तोगी, रो राजेश कुमार, मेघा मेडिकल के प्रोपराइटर मनोज माथुर आदि ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now