Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


nh-30 पर बेलगाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक मौत एक घायल

PATNA  : अगम कुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा स्थित है nh-30 पर बेलगाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं हा...


PATNA  :
अगम कुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा स्थित है nh-30 पर बेलगाम ट्रक से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में बाइक सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा मचाया युवक की मौत से गुस्साए स्थानीय लोगों ने ट्रक में आग लगा दी जिससे ट्रक पूरा ट्रक धू-धू करके जल उठा इस दौरान हंगामा शांत कराने गई पुलिस स्थानीय लोगों ने पथराव शुरू कर दिया जिससे nh-30 पर अफरा-तफरी मच गई बाद में विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे रहे लोगो  को खदेड़ दिया इस दौरान पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए हंगामा कर रहे लोगों पर लाठियां भी चटकाई  स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सिटी एसडीओ ने भी मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत कराया पुलिस ने एनएच पर परिचालन सामान्य कराने के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है

मृतक की पहचान नालंदा जिला के बिहार शरीफ नई सराय निवासी राहुल कुमार के रूप में की गई है बताया जाता है कि अगम कुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के पास मोबाइल के दुकान चलाने वाले राहुल कुमार अपने एक संबंधी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर बिहार शरीफ से पटना की ओर आ रहे थे इसी दौरान अगम कुआं थाना क्षेत्र के नंदलाल छपरा के पास बेलगाम ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार राहुल कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है मौके पर मौजूद सिटी एसडीओ मुकेश रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए एनएच पर परिचालन सामान्य करा लिए जाने की बात कहा

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now