PATNA CITY : अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती की तैयारी अंतिम चरण में मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी के...
PATNA CITY : अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजाधिराज श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती की तैयारी अंतिम चरण में मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि 10 अक्टूबर रविवार को दोपहर 1:00 बजे श्री अग्रसेन जी महाराज की जयंती मनाई जाएगी इस समारोह का उद्घाटन बिहार विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे इस अवसर पर मुख्य अतिथि दरभंगा के विधायक श्री संजय सरावगी विशिष्ट अतिथि पटना की महापौर श्रीमती सीता साहू पटना सिटी के अनुमंडल पदाधिकारी श्री मुकेश रंजन उपस्थित रहेंगे समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है राजस्थानी परिधानों में अतिथियों का स्वागत होगा गुब्बारे छोड़ जाएंगे मसाल जलाया जाएगा इसके साथ ही 2000 गरीबों के बीच भोजन वितरण किया जाएगा समारोह के संयोजक राजेश चौधरी ने बताया कि समाज के विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा



