Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलटने से हड़कंप

  बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से सुबह एक स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. बस में स्कूल के कई छात्र-छात्राएं सवार थे. घटना के बाद से...

 


बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिले से सुबह एक स्कूल बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. बस में स्कूल के कई छात्र-छात्राएं सवार थे. घटना के बाद से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं. 

घटना बलिया थाना क्षेत्र पोखरिया के पास हुई. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे को बलिया स्थित एनएच 31 के पास गुरुकुल पब्लिक स्कूल बस पर सवार होकर बच्चे जा रहे थे तभी बस चालक अपना संतुलन खो दिया जिससे बस पानी भरे गड्ढे में पलट गई. कहा जा रहा है कि बस में 38 स्कूली बच्चे सवार थे. 

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग तुरंत राहत बचाव कार्य में जुट गए. पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई जिसके बाद पुलिस की टीम भी रेस्क्यू अभियान में लग गई. फिलहाल सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now