पटना सिटी। खाजेकलां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम दरवाजा मोड़ के पास छापेमारी कर लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किय...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पश्चिम दरवाजा मोड़ के पास छापेमारी कर लोडेड कट्टा के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से एक मोबाइल भी बरामद किया है गिरफ्तार आरोपी की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र के बाग पर मोहल्ला निवासी विकास कुमार के रूप में की गई है बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि असलाह से लैस एक युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से पश्चिम दरवाजा इलाके में घूम रहा है सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर लोडेड कट्टा के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी है



