पटना सिटी । आजादी के 75 वर्ष पर मनाए जा रहे "भारत अमृत महोत्सव" के तहत फिट इंडिया हिट इंडिया दौड़ का आयोजन सनातन योग केंद्र एवं...
पटना सिटी । आजादी के 75 वर्ष पर मनाए जा रहे "भारत अमृत महोत्सव" के तहत फिट इंडिया हिट इंडिया दौड़ का आयोजन सनातन योग केंद्र एवं पाटलिपुत्र परिषद के तत्वाधान में गांधी सरोवर परिसर में आयोजित किया गया। दौड़ में पटना सिटी के राजकीय विद्यालय के लगभग 100 बच्चियां भाग ली। 5 राउंड की दौड़ प्रतिस्पर्धा में चयनित प्रतिभगियों को मुख्य अतिथि पटना की महापौर सीता साहू ने विजेता बच्चीयों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी को आगे बढ़ाओ को लेकर यह कार्यक्रम अति प्रभावशाली एवं प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने भारत अमृत महोत्सव पर आयोजिय फिट इंडिया-हिट इंडिया के मंत्रो को विस्तार से चर्चा करते हुये बताया कि दौड़ ,खेल-कूद गतिविधियों से न हम शिर्फ़ स्वस्थ - तंदरुस्त होते है, बल्कि आत्मबल एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ाता है ।कार्यक्रम के संयोजक सत्येंद्र कुमार,योगगुरु ने अतिथियों का स्वागत किया । धन्यवाद ज्ञापन परिषद के पूर्व अध्यक्ष शिव प्रसाद मोदी ने की चयनित प्रतिभागियों को पाटलिपुत्र खेल एवं सांस्कृतिक परिसर में प्रथम पुरस्कार चांदनी कुमारी , द्वितीय पुरस्कार काजल कुमारी ,तृतीय पुरस्कार अंजली कुमारी एवं पूजा कुमारी, माया कुमारी, सुहानी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, मुस्कान कुमारी को प्रोत्साहन पुरस्कार पटना महापौर सीता साहू के हाथों पुरस्कृत किया गया
भारत अमृत महोत्सव कार्यक्रम में स्पोर्ट्स कोच रणजीत कुमार श्रीवास्तव, विनोद किसलय, भगवती मोदी, सुनील शर्मा, जवाहर प्रसाद यादव,मनोज अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में छात्राओं के अविभावक शरीक हुए।





