Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गैस टैंकर और बाइक के टक्कड़ में एक की मौत एक घायल घंटो बाईपास जाम

पटना सिटी। गुरुवार के शाम बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक बाइक और गैस टैंकर के बीच टक्कर होने से घटनास्थल पर ही एक की मौत और ...


पटना सिटी।
गुरुवार के शाम बाईपास थाना क्षेत्र के महादेव स्थान के पास एक बाइक और गैस टैंकर के बीच टक्कर होने से घटनास्थल पर ही एक की मौत और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार फतुहा से आ रहे खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेगमा की हवेली का रहने वाला मोहम्मद मुस्ताक उर्फ मुन्ना अपने चचेरे भाई अफजल इमाम के साथ बाइक से अपने घर की ओर आ रहा था तभी महादेव स्थान के पास में गैस  टैंकर गाड़ी से टक्कड़ हो गया जिससे घटनास्थल पर ही मोहम्मद मुस्ताक उर्फ  मुन्ना की मौत हो गई। वही चचेरे भाई अफजल इमाम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको स्थानीय लोग इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए। वहीं स्थानीय लोग दुर्घटना का विरोध करते हुए बाईपास को घंटो जाम कर दिया वहीं यातायात थाना के प्रभारी कुमार वीरेंद्र ने लोगों को समझा कर बाईपास मार्ग को खाली करवाया। वही टैंकर का ड्राइवर घटनास्थल से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। और ट्राफिक पुलिस ने गैस टैंकर को जब्त कर लिया है। वही मुस्ताक उर्फ मुन्ना का शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now