पटना सिटी। अगम कुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार गली में 7 सितंबर को भूतनाथ रोड के शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले रमेश कुमार गुप्ता के पुत्र रमन क...
पटना सिटी। अगम कुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार गली में 7 सितंबर को भूतनाथ रोड के शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले रमेश कुमार गुप्ता के पुत्र रमन कुमार का शव मिला था। रमन कुमार के पिता रमेश कुमार ने अपने पुत्र की हत्या का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में अगम कुआं थाना की पुलिस ने नालंदा से रमन कुमार के 3 मित्र आर्यन , हरि और अभय को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है । थाना प्रभारी का कहना है कि हत्या के बाद से तीनों मित्र फरार थे। और शक के निशानदेही पर नालंदा से तीनों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।




