Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सेवा और समर्पण अभियान' के तहत 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक पटना साहिब में विविध कार्यक्रम: नंदकिशोर

पटनासिटी । वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी क...

पटनासिटी । वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने आज यहां कहा कि विश्व में सर्वाधिक लोकप्रिय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 71 वें जन्म दिवस के अवसर पर 16 सितंबर से 7 अक्टूबर तक 'सेवा और समर्पण अभियान' के तहत पटना साहिब विधान सभा क्षेत्र में मंडल स्तर पर विविध कार्यक्रम होंगे।

         श्री यादव आज यहां खांजेकला सामुदायिक भवन में जिला, मंडल, मंच, मोर्चा, मंडल प्रभारियों व बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की चर्चा करते हुए श्री यादव ने कहा कि  अभियान के तहत चित्र प्रदर्शनी, मंदिरों में पूजन, अस्पतालों में फल वितरण, मंडलों में 71 वृक्षों का रोपण, सड़क किनारे  फल, सब्जीव ठेला लगाने वाली महिला भेंडरों का सम्मान किया जाना है। इसी कड़ी में किसान-जवान सम्मान, अम्बेडकर परिवार सम्मान, प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों, व शाहिद परिवारों का सम्मान, दिव्यांग खिलाड़ियों का सम्मान आदि का कार्यक्रम होगा। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी के व्यक्तित्व व कृतित्व की प्रदर्शनी होगी।


                                    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वां जन्मदिवस 17 को 

        श्री यादव ने कहा कि सृष्टि के शिल्पकार विश्वकर्मा भगवान की जयंती के दिन ही 17 सितंबर को यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है और यह भी सुखद संयोग है कि 7 अक्टूबर, 2001 को उन्होंने   पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री की कमान सम्हाली थी। सेवा और समर्पण अभियान का मुख्य उद्देश्य पीएम मोदी के नेतृत्व के सात वर्षों के भीतर किये गए गरीब कल्याण कार्यों से जन-जन को अवगत कराना, सेवा के महत्व का प्रसार व देश व समाज के प्रति उनकी भावनाओं को जागृत करना है। श्री यादव, जो पटना साहिब के विधायक भी हैं , ने कहा कि क्षेत्र के सभी 14 मंडलों में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बूथ स्तर पर पालीथिन मुक्त जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 26 को पीएम की 'मन की बात' कार्यक्रम बूथ स्तर पर सुनी जाएगी, नमो एप पर प्रधानमंत्री की वर्चुअल प्रदर्शनी का कार्यक्रम है। इसके अलावा 1 अक्टूबर को 71 स्थानों पर नदियों/घाटों की सफाई, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता कार्यक्रम होगा।  इसके अलावा मत्स्यजीवी कार्यक्रमों को प्रोत्साहन, दिव्यांगों, वृद्धाश्रमों व अनाथालयों में सेवा कार्यक्रम, 6 को मंडलों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन व 7 अक्टूबर को अभियान का  समापन होगा।

        बैठक में अन्य लोगों के अलावा सर्वश्री किरण शंकर, रंजीत कुमार सिन्हा तन्नू, विनय केसरी, रूप नारायण मेहता, नवीन कुमार सिन्हा, लल्लू शर्मा आदि उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now