Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


दादाबाड़ी में मणिधारी जिनचंद्र सूरिदेव का जन्मोत्सव सम्पन्न

पटनासिटी । स्थानीय गुरुदेव नगर(बेगमपुर  ) स्थित श्री दाबाड़ी जैन मंदिर में आज दादागुरु श्री मणिधारी जिनचंद्र सूरिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव ...


पटनासिटी ।
स्थानीय गुरुदेव नगर(बेगमपुर  ) स्थित श्री दाबाड़ी जैन मंदिर में आज दादागुरु श्री मणिधारी जिनचंद्र सूरिदेव जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया।

   इस मौके पर पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व का समापन विश्व मैत्री दिवस के रूप में किया गया।इस अवसर पर अजीमगंज से पधारे मोहित बोथरा ने अपनी टीम के साथ सुमधुर भजन गान कर भक्तों का मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नवोकार मंत्र से हुई और गुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा निवेदित करते हुए श्रद्धालु भजन -कीर्तन में रमे रहे। बाद में श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद  ग्रहण किया।

      आयोजन में श्री दादाबाड़ी के सचिव प्रदीप जैन, पारसचंद्र जैन, दिलीप जैन,  रतनचंद सुराणा, अंशु वैद, शैलेश डगली, चैतन्य कोठारी, प्रमोद जैन, गणेश सिपानी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। इस मौके पर राजगृह से पधारीं मणिप्रभा जी की शिष्या  पिंकी जी ने अपने आशीर्वचन से उपस्थित लोगों को तृप्त किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now