Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सदानंद सिंह का आज निधन, पिछले कुछ दिनों से चल रहे थे बीमार ।

पटना। कांग्रेस के नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का आज निधन हो गया । पटना के निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसें ल...


पटना।
कांग्रेस के नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सदानंद सिंह का आज निधन हो गया । पटना के निजी हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांसें ली। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लीवर सिरोसिस की बीमारी से परेशान थे। दिल्ली के प्रसिद्ध डॉक्टर एसके सरीन से लीवर का इलाज कराया था। उसके बाद पटना लौटे, लेकिन तकलीफ बढ़ी तो फिर अस्पताल में एडमिट होना पड़ा। आज सुबह करीब 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। सदानंद सिंह के निधन पर पूरे बिहार में शोक की लहर दौड़ पड़ी। 

विधानमंडल परिसर में सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का पार्थिव शरीर विस परिसर में लाया गया। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विस अध्यक्ष डिप्टी सीएम,तेजस्वी यादव समेत कई मंत्रियों ने श्रद्धांजलि दी।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now