पटना सिटी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत भारत अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल की ओर से गुरुगोविंद पथ मोहल्ला म...
पटना सिटी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत भारत अमृत महोत्सव पर भारतीय जनता पार्टी चौक मंडल की ओर से गुरुगोविंद पथ मोहल्ला में मुफ्त राशन एवं प्रिंटेड वितरण किया गया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया कि गरीबों-दलित-मजदूरों, किसानों की समर्पित पीएम मोदी सरकार सम्पूर्ण आहार, स्वस्थ परिवार के मंत्रों के साथ विगत 18 महीनों से 9 करोड़ परिवार को 5 किलो चावल, गेहूं, दाल प्रति व्यक्ति दिया जा रहा है। साथ ही साथ अब अनाज के साथ मुफ्त प्रिंटेड झोला वितरण प्रबन्ध किया है ताकि अनाज सुरक्षित एवं स्वच्छ रह सके । इस मौके पर 100 लोगो को वितरण किया गया।
अनाज वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता चौक मंडल अध्यक्ष सनी यादव ने की धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष बलराम माथुरी एवं मंच संचालन विनय केशरी महामंत्री पटना महानगर ने की। लाभुकों ने पीएम मोदी एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव विधायक पटना साहिब का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दयानंद यादव, मनोज यादव, अमित कनोडिया, संजय अवस्थी, विपिन कुमार,नैयर इकबाल,अनिल ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई पड़े।




