पटना सिटी। वार्ड 57 स्थित सादिकपुर लंगरु अखाड़ा पटना सिटी स्थित जदयू कार्यकर्ता राजकुमार चौधरी के निजी आवास पर जदयू कार्यकर्ता की बैठक आगामी...
पटना सिटी। वार्ड 57 स्थित सादिकपुर लंगरु अखाड़ा पटना सिटी स्थित जदयू कार्यकर्ता राजकुमार चौधरी के निजी आवास पर जदयू कार्यकर्ता की बैठक आगामी 31अगस्त दिन मंगलवार को जदयू सम्मान समारोह को सफल बनाने के लिए आयोजित की गई । इस बैठक की अध्यक्षता जदयू नेता राजकुमार चौधरी और बैठक का संचालन वरिष्ठ जदयू नेता कन्हाई पटेल ने किया । इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राय मांगी गई । सबने बारी बारी से अपनी बात रखी । इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जदयू पटना सिटी के समस्त कार्यकर्ताओ को शामिल कर विकसित बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के सपनो को साकार करने के दिशा में सकारात्मक ऊर्जा से जनसरोकार से जुड़ने के लिए आमजनों को जोड़ने पर बल दिया जाएगा । और कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओ में जिम्मेदारी बांटी गई । कार्यकर्ताओ का जोश चरम पर है । कार्यकर्ता आयोजन को सफल बनाने के लिए जनसम्पर्क का भी सहारा लेंगे । और प्रचार गाड़ी भी निकाला जाएगा । सर्वसम्मति से सारे निर्णय निर्धारित कर जदयू कार्यकर्ता अपने अपने काम में आज से ही जुट जाएंगे । इस बैठक में मुख्यवक्ता के रूप में कन्हाई पटेल , राजकुमार चौधरी ,राजमणी पण्डित , ऋषिराज मिश्रा ,आनन्द कुमार , संजय कुमार मेहता , संजीव कुमार ,विजय पटेल , सन्तोष कुमार , रंजीत कुमार ,मन्नू कुमार , कृष्णा पटेल इत्यादि कार्यकर्ता ने अपनी अपनी राय रखी ।




