पटना सिटी । चौक थाना क्षेत्र के बाल लीला के पास एनआरआई गेस्ट हाउस में एक सिख युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया । आत्महत्या का सूचना मिलते...
पटना सिटी । चौक थाना क्षेत्र के बाल लीला के पास एनआरआई गेस्ट हाउस में एक सिख युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया । आत्महत्या का सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के बैग से मिले पहचान पत्र से मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के श्यामली निवासी परमजीत सिंह के रूप में किया है। पुलिस द्वारा परमजीत सिंह के परिजनों को इस घटना की जानकारी देकर खुदकुशी का कारण जानने के लिए पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।




