पटना सिटी । मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला स्थित मजार के समीप अपराध का योजना बना रहे 3 बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालसलामी थाना की ...
पटना सिटी । मालसलामी थाना क्षेत्र के नगला स्थित मजार के समीप अपराध का योजना बना रहे 3 बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मालसलामी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना मिला की नगला स्थित मजार के पास तीन बदमाश किसी घटना को अंजाम देने के लिए बात कर रहे हैं। सूचना मिलते ही मालसलामी पुलिस मजार के समीप पहुंच कर तीनों बदमाश आकाश कुमार, सोनू चौधरी और बिरजू साहनी को पुलिस ने धर दबोचा तीनों के पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है । इस घटना के बारे में मालसलामी थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए तीनों से पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में भेज देने की बात कहा।




