पटना सिटी। शनिवार के देर रात कच्ची दरगाह के पास यात्री से भरे नाव मैं करेंट आने से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कच...
पटना सिटी। शनिवार के देर रात कच्ची दरगाह के पास यात्री से भरे नाव मैं करेंट आने से दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कच्ची दरगाह से रुस्तमपुर के लिए यात्री से भरा एक नाव खुला जो कच्ची दरगाह से राघोपुर हाईटेंशन के संपर्क में आने से नाव में करंट आने से 2 दर्जन से अधिक लोग झुलस कर घायल हो गए। वही कई लोग जान बचाने के लिए गंगा में कूद गए हैं घटना की सूचना मिलते हि वैशाली और पटना सिटी के एसडीपीओ और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच और अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया है । वही अन्य लोगों को गंगा में खोजा जा रहा है इस पूरी घटना का पुष्टि करते हुए पटना सिटी एसडीओ लोगों का इलाज और लापता लोगो का तलाश करने की बात कहा है।




