Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


 अनिल कमल चौहान द्वारा निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का फर्स्ट लुक किया गया रिलीज।

मुम्बई ।  भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक अनिल कमल चौहान के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।स्वतंत्रता ...


मुम्बई । 
भोजपुरी फ़िल्म निर्देशक अनिल कमल चौहान के निर्देशन में बनी भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया।स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करते हुए अनिल कमल चौहान ने बताया कि फर्स्ट लुक जारी करने के साथ ही बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रैलर भी रिलीज किया जाएगा।इससे पूर्व इनके निर्देशन बनीं भोजपुरी फ़िल्म मोर पिया हरजाई का ट्रैलर प्रिया वीडियो भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया हैं।

सइयाँ मिलल बा 420 एक पारिवारिक व मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं।जिसमें प्रेम सिंह,राज सिंह राजपूत,अनूप अरोड़ा, प्रज्ञा तिवारी,नीतू मौर्या, विद्या सिंह,आरके गोस्वामी,सुधीर चंचल,बादल सिंह,योगिता शर्मा,अभिराज साह व अन्य कलाकारों ने अभिनय किया हैं।फ़िल्म के फर्स्ट लुक आकर्षक हैं,जिसमें प्रेम सिंह,राज सिंह राजपुत,आरके गोस्वामी,प्रज्ञा तिवारी व नीतू मौर्या नजर आ रहें हैं।जैसा कि अनिल कमल चौहान ने बताया कि भोजपुरी दर्शकों की पसंद के अनुरूप आज के दौर के अनुसार इस फ़िल्म का निर्माण किया गया और जब फर्स्ट लुक दर्शकों को पसंद आ रहीं हैं।तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती हैं कि फ़िल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी।

परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनीं इस फ़िल्म के निर्माता अनिल कमल चौहान व शैलेन्द्र कुमार पंडित,सह निर्माता अनिता देवी व ए3 मोशन पिक्चर्स,निर्देशक अनिल कमल चौहान,संगीतकार अभिषेक पांडेय,गीतकार पंकज प्रियदर्शी व रंजीत यादव,कहानी रंजन तिवारी,संवाद व पटकथा लेखक शमशेर सेन,डीओपी अमिताभ चंद्रा,एडिटर लक्ष्य खत्री,कोरियोग्राफर कुमार प्रीतम व राजेश शर्मा,मेक अप व हेयर जय शर्मा व पिंटू सिंह,कला निर्देशक विकास शर्मा,एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन व मिलन मनजोषी, सहायक निर्देशक नीतीश आर यादव,पब्लिसिटी डिज़ाइनर सागर सिन्हा और पीआरओ युधिष्ठिर महतो व रितिक कौशिक हैं।फ़िल्म में मधुर गीत संगीत हैं,जिसे मोहन राठौड़,आलोक कुमार,अमित सिंह एम्मी, अमृता दीक्षित,नेहा राज,सत्यम सिंह निक्कू ने अपनी आवाज दी हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now