पूर्णिया (न्यूज़ सिटी) । देश जहाँ कोरोना महामारी से लड़ रहा है. वही सरकार इससे बचने के लिए पूरे देश व राज्य में लॉकडाउन लगा कर लोगो को सुरक्...
पूर्णिया (न्यूज़ सिटी) । देश जहाँ कोरोना महामारी से लड़ रहा है. वही सरकार इससे बचने के लिए पूरे देश व राज्य में लॉकडाउन लगा कर लोगो को सुरक्षित करने में जुटी है. वही कुछ पढ़े लिखे व्यापारी तपके के लोग इस कोरोना काल मे खलनायकों की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
गाईड लाइन को लेकर सरकार ने सुबह 7 बजे से 11 बजे तक दुकान खोल कर कारोबार करने की अनुमति दी है. मगर ये कोरोना के खलनायक कोरोना गाइड लायन की धज्जियां उड़ाते हुए सरकार के द्वारा दिए गए समय सारणी के खिलाफ अपनी मनमानी से दुकान चला रहे है. पूछे जाने पर अपने आप को पाक साफ बताते हुए हाजिर जबाब देंने से चूकते भी नही है.
पूर्णिया में भी इसी दौरान प्रशासन ने कई दुकानदारों को समझाने की कोशिश की परंतु ये मानने को तैयार नही है. ये लोग रोज रोज ऐसा ही कर रहे है इसी क्रम में पूर्णिया के सहायक खजांची थाना पुलिस ने लॉक डाउन के दौरान समय सीमा समाप्त होने के बाद गश्ती के दौरान कई दुकानों को सील किया है. बतादें कि झंडा चौक भट्टा बाजार स्थित लक्ष्मी स्टोर किराना दुकान को सहायक खजांची थाना पुलिस ने पिछले दिनों में भी समय सीमा के बाद भी दुकान खुला रखने पर फटकार लगाई थी.
बाबजूद इसके आज भी समय सीमा समाप्त होने के बाद दुकान खुला रखा. जिसको देखते हुए सहायक खजांची थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दुकान को सील कर दिया. मानो कोरोना के इन खलनायकों ने मुनाफा को देखते हुए सरकार के सारे गाईड लाईन को ताक पर रख दिया हो. इन्हें कोई अधिकार नही कि खुद की मुनाफा के लिए किसी की जीवन दाव पर लगा दें.
पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नंदन




